महिलाओं के लिए अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण के थीम पर मनेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण है। इसी थीम पर जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा।

- जिले में आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम
केटी न्यूज/बक्सर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण है। इसी थीम पर जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर सुबह 7.30 बजे 11 नंबर लख से महदह पुल तक मिनी महिला मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 8 बजे से किला मैदान बक्सर में कबड्डी, खो-खो एवं अन्य महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जबकि 11 बजे से नगर भवन बक्सर में सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
नगर भवन बक्सर में आयोजित सेमिनार में विभिन्न विधाओं में आमंत्रित महिलाओं द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। साथ ही मिनी महिला मैराथन, खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 12.30 बजे समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जाएगा।