बक्सर में 22 अगस्त को जॉब कैंप, मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर होगी भर्ती

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 22 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में अहमदाबाद स्थित केके एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

बक्सर में 22 अगस्त को जॉब कैंप, मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर होगी भर्ती

केटी न्यूज/बक्सर। 

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 22 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में अहमदाबाद स्थित केके एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया योग्यता के आधार पर ऑन स्पॉट पूरी की जाएगी।जिला नियोजनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मशीन ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 20,974 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कंपनी की ओर से बस, कैंटीन, इंश्योरेंस, पीपीई सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।

जॉब कैंप का आयोजन संयुक्त श्रम भवन स्थित आईटीआई मैदान, बक्सर के परिसर में जिला नियोजनालय कार्यालय में किया जाएगा। कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का अब तक निबंधन नहीं हुआ है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।इच्छुक अभ्यर्थियों को कैंप के दिन अपना बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। जॉब कैंप में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों और प्रक्रियाओं के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी।प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैंप में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।