महिला जन संवाद में महिलाओं ने गांव व टोले की जन समस्याओं को रखा

पूजा जीविका महिला ग्राम संगठन, अरियांव द्वारा स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम में 306 महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं की जानकारी से रुबरु हुई।

महिला जन संवाद में महिलाओं ने गांव व टोले की जन समस्याओं को रखा

केटी न्यूज/डुमरांव   

पूजा जीविका महिला ग्राम संगठन, अरियांव द्वारा स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम में 306 महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं की जानकारी से रुबरु हुई।

लगभग दो दर्जन महिलाओं ने अपने गांव टोले की सड़क, पेयजल, नली गली, बेरोजगारी, पलायन आदि समस्याओं का जिक्र करते हुए सरकार से समाधान की मांग की। गांव में पुस्तकालय और कंप्यूटर केंद खोलने और महिलाओं के लिए कुटीर उद्योग शुरू करवाने की मांग रखी गई।

प्रोत्साहन राशि का लाभ उठा चुकी दो छात्राओं ने बताया कि इस योजना के कारण बहुत सी लड़कियों को उच्चतर शिक्षा के लिए अविभावक से प्रोत्साहन मिला है। इतना ही नहीं क्रेडिट कार्ड योजना की वजह से आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है

आज ही के दिन संध्या पाली में सोवां पंचायत के रेहियां गांव में बुद्ध जीविका महिला संगठन द्वारा भी महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार ने फीता काट कर किया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम  गांव की महिलाओं के लिए सरकार से अपनी बात साझा करने का बेहतर मंच है।

सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की विभिन्न योजनाओं से आप सभी महिलाओं को रूबरू करने के लिए चलचित्र का प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि आप देखे, जाने, समझें और भविष्य में इनका बेहतर लाभ ले सकें। कार्यक्रम के अंत में बहुत सारी महिलाओं ने सरकार द्वारा सरकार से अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक आकांक्षाएं एवं समस्याएं साझा की हैं

और सरकार से इनकी मांगे पूरी करने की बात की गई स रेहियां के महिला संवाद में 216 महिलाएं शरीक हुईं। इस अवसर पर जीविका कार्यालय के शमीम आलम, दयानंद, मनोज एवं आर्य कुमार भी उपस्थित थे।डुमरांव नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र पुराना भोजपुर के वार्ड संख्या 2 में नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम के तहत जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम के वार्ड के नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान होल्डिंग टैक्स को लेकर उपस्थित लोगों ने आवाज उठाते हुए कहा कि हमलोग 2020 में पंचायत से शहरी क्षेत्र में जुड़े है। इसकी जानकारी हमलोगों को नहीं था। 2023 में चुनाव होने के दौरान जानकारी हुआ कि हमलोग शहरी क्षेत्र में शामिल हुए है। हमलोग 2023 से होल्डिंग टैक्स भरेंगे। इस दौरान उपस्थित अधिकारी व चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित कुमार ने कहा कि विस्तारित क्षेत्र की जनता की

होल्डिंग टैक्स से सम्बंधित समस्याओं को लेकर बोर्ड के बैठक में चर्चा हुआ है। जिसे प्रोसोडिंग में दर्ज कर। उसकी एक प्रति विभाग को भेजा गया है। विभाग के द्वारा जो भी दिशा-निर्देश आएगा। उसपर मजबूती से कार्य किया जाएगा। संवाद के दौरान लोगो ने कहा कि सूरज ढलते ही गलियों में अंधेरा कायम हो जाता है। शहरी क्षेत्र में शामिल हुए पूरे साढे तीन वर्ष हो गए लेकिन अब तक गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, इसकी जरूरत है।

वहीं उपस्थित महिलाओं ने कहा कि शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद सार्वजनिक शौचालय बेहद जरूरी है। महिलाओ के लिए यूरिनल की व्यवस्था भी जरूरी है। वहीं कुआं के जीर्णाेद्धार को लेकर भी अधिकारी के समक्ष कहा गया। जिसपर ईओ मनीष कुमार ने सम्बंधित कर्मी को कुआं की मापी कर जीर्णाेद्धार का ऑन द स्पॉट निर्देश दिए गए। उसी तरह से वार्ड 2 में नल जल योजना की हालत गम्भीर है।

इस विषय पर महिलाओं का कहना था कि बिछाया गया पाइप अधिकांश स्थानों पर लीकेज है। गर्मी के दिनों में समय पर वार्ड के लोगों को  पानी तक नहीं मिल रहा है। जिसे ठीक करने के लिए ईओ ने कर्मी को आदेश दिया। वही कार्यक्रम में ईओ मनीष कुमार, सिटी मैनेजर स्तुति सिन्हा, स्वच्छता पदाधिकारी राजीव कुमार, सुमित गुप्ता, प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह उपस्थित थे।