Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

मगध एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह ने यात्री को बनाया शिकार, इलाजरत

मगध एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह ने यात्री को बनाया शिकार, इलाजरत

- दिल्ली से ट्रेन में चढ़ते ही गिरोह ने ले लिया था झांसे में, डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया इलाज

केटी न्यूज/डुमरांव

मगध एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह ने यात्री को बनाया शिकार, इलाजरत

ट्रेनो की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। कभी यात्रियों के साथ चलती ट्रेन में मारपीट व लूटपाट हो जाती है तो कभी यात्री नशाखुरानी का शिकार हो अपनी गाढ़ी कमाई गवा रहे है। ऐसा ही एक मामला बुधवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जब दिल्ली से आ रही डाउन मगध एक्सप्रेस से नशाखुरानी के शिकार एक युवक को उतारा गया। यहा उतारने के बाद उसका इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।

मगध एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह ने यात्री को बनाया शिकार, इलाजरत

जहा उसके परिजन भी आ गए थे। जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के ओराप गांव निवासी सूर्यमान सिंह पिता रामचंद्र सिंह दिल्ली में एक निजी ऑटोमोबाइल की कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार की शाम वे दिल्ली से मगध एक्सप्रेस पकड़ बक्सर के लिए चले थे। लेकिन ट्रेन खुलते ही नशाखुरानी गिरोह ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया तथा बड़ी सफाई से कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला उसे पिला बेहोश करने के बाद उसके पर्स से तीन हजार रूपए तथा मोबाईल फोन के अलावे अन्य सामान ले आराम से चंपत हो गए।

मगध एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह ने यात्री को बनाया शिकार, इलाजरत

सुबह में डीडीयू स्टेशन पर उसकी बेहोशी टूटी तथा शौच जाने के लिए जैसे ही उठा, वह लड़खड़ा कर गिर गया। जिसके बाद आसपास के यात्रियों ने उसे उठाकर शौच के लिए ले गए। उसने अपनी आपबीती यात्रियों को सुनाई जिसके बाद उन्हीं यात्रियों ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी।

मगध एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह ने यात्री को बनाया शिकार, इलाजरत

बाद में यात्री को फिर नींद आ गई और वह बक्सर की बजाय डुमरांव चला आया जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पीड़ित द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया था। बता दें कि ट्रेनो में अक्सर ऐसी घटनाए होती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।