बक्सर में दो सितंबर को लगेगा रोजगार शिविर, 24 पदों पर होगी भर्ती

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से आगामी दो सितंबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में किया जाएगा।

बक्सर में दो सितंबर को लगेगा रोजगार शिविर, 24 पदों पर होगी भर्ती

__ स्नातक और कृषि स्नातक युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, सुबह 11 से शाम चार बजे तक चलेगा शिविर

केटी न्यूज/बक्सर

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से आगामी दो सितंबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी रोहित हाइब्रिड सीड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा बिक्री अधिकारी के 21 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 19 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। कार्यक्षेत्र बक्सर, भोजपुर, आरा और सासाराम रहेगा। इस पद के लिए भविष्य निधि एवं कर्मचारी राज्य बीमा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कंपनी की बाइक तथा वैध वाहन चालक अनुज्ञप्ति अनिवार्य होगी।इसी कंपनी में क्षेत्र प्रबंधक के तीन पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए कृषि विषय से विज्ञान स्नातक की योग्यता निर्धारित है। आयु सीमा 19 से 30 वर्ष तथा वेतन 21 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। कार्यक्षेत्र बक्सर, भोजपुर, आरा और सासाराम रहेगा। इस पद के लिए भी भविष्य निधि एवं कर्मचारी राज्य बीमा की सुविधा मिलेगी तथा कंपनी की बाइक और वैध वाहन चालक अनुज्ञप्ति अनिवार्य होगी।

अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा। रोजगार शिविर में शामिल होने के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं।रोजगार शिविर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। नियुक्ति की शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।