Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुग्रामी केशोपुर जल शोध संयंत्र एवं पंचायत सरकार भवन मे निर्धारित प्रगति यात्रा की तैयारी में कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की भी व्यवस्था मे प्रशासन पुरी तरह जुटा हुआ है। मंगलवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

- हेलीपैड का निरीक्षण के बाद रूट चार्ट की ली जानकारी, बोले डीआईजी पर्याप्त संख्या में तैनात किए जाएंगे पुलिस बल

केटी न्यूज/सिमरी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुग्रामी केशोपुर जल शोध संयंत्र एवं पंचायत सरकार भवन मे निर्धारित प्रगति यात्रा की तैयारी में कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की भी व्यवस्था मे प्रशासन पुरी तरह जुटा हुआ है। मंगलवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

बता दें की 15 फरवरी को सूबे की मुख्यमंत्री का आगमन होने वाला है। विदित हो कि जिला प्रशासन के सभी आलाधिकारी द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। डीआईजी ने कहा कि सीएम के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यव्स्था चाक-चौबंद रहेगी। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो इसको देखते हुए डीआईजी ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी, बक्सर सदर डीएसपी धीरज कुमार, सिमरी थानाध्यक्ष कमलनयन पाण्डेय, तिलक राय के हाता थानाध्यक्ष लालबाबू सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

डीआईजी ने केशोपुर से बक्सर तक के रूट चार्ट की ली जानकारी

डीआईजी सत्य प्रकाश ने एसपी शुभम आर्य व स्थानीय पदाधिकारियों से बात कर केशोपुर में बने हेलीपैड से दोनों कार्यक्रम स्थल तथा वहां से बक्सर के सर्किट हाउस व रामरेखा घाट तक के रूट चार्ट की जानकारी ली। डीआईजी ने इस दौरान सुरक्षा मानकों को परखा तथा रूट चार्ट के अनुसार पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति, बैरेकेडिंग आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

इसके अलावे डीआईजी ने कोईवर तटबंध का निरीक्षण कर यूपी से आने वाले मार्गों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा। डीआईजी ने कहा कि यह इलाका यूपी के काफी करीब है। ऐसे में राज्य की सीमा पार की गतिविधियों पर भी नजर रखनी होगी। वही, डीआईजी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। वहीं, डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों का ध्यान कई बिंदुओं पर आकृष्ट कराया और समय रहते उसे दुरूस्त कर लेने को कहा। हालांकि, अबतक की तैयारियों से डीआईजी संतुष्ट दिखे। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

कई स्तरों पर की जाएगी सुरक्षा

डीआईजी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को सफल बनाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की पूरी तैयारी कर ली गई है। कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने हेलीपैड का अवलोकन करने के बाद कहा कि हेलीपैड के पास बैरेकेडिंग बनाया जाएगा, जिसके अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था -डीआईजी

वहीं, हेलीकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे केशोपुर जलशोध संयत्र पहुंच उसका उद्घाटन करेंगे तथा इसके बाद परसनपाह पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से लेकर केशोपुर जलशोध संत्रय तथा परसनपाह पंचायत सरकार भवन तक के मार्ग में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। इसके अलावे पुलिस की एक टीम कोईलवर तटबंध पर भी मुश्तैद रहेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।