चयनित अमृत भारत स्टेशनों के चल रहे निर्माण कार्यों की जांच को पहुंचे जीएम, की समीक्षा

चयनित अमृत भारत स्टेशनों के चल रहे निर्माण कार्यों की जांच को पहुंचे जीएम, की समीक्षा

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर मॉडल स्टेशन बनेगा, जहां स्टेशन पर यात्रियों को कई तरह की अंतराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेगी। वही, चयनित अमृत भारत स्टेशन भी एक अमिट पहचान देंगे। इन स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्याे की जांच व समीक्षा के लिए शुक्रवार की दोपहर हाजीपुर जोन केे जीएम तरूण प्रकाश बक्सर पहुंचे।

यहां पहुंच उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। उस दौरान सम्बन्धित पदाधिकारियों व आये तकनीशियनों से स्टेशन के विकास सम्बन्धित समीक्षा की। इसके साथ ही चयनित अमृत भारत स्टेशन चौसा, रघुनाथपुर व डुमरांव में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की, साथ ही उनके विकास कार्यों की जांच भी की।

उन्होंने मीडिया को बताया कि बक्सर स्टेशन बहुत जल्द ही मॉडल स्टेशन बनेगा, जहां स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं व्यवस्थित की जाएगी। वही, अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित चौसा, डुमरांव व रघुनाथपुर स्टेशन भो मॉडल स्टेशन बनेगे। उसके तहत कार्य भी प्रारम्भ है।

उसी विकास कार्याे की जांच के लिए वे आये हुए है। जिसके निर्माण की तकनीशियनों के साथ समीक्षा की गई। जिसमें कई तरह के संसोधन किये जाने की भी बात की। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन के निर्माण से वे स्टेशन एक अमिट पहचान बनेगे।

जहां नवनिर्मित स्टेशन पर अनेकों तरह की सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बक्सर स्टेशन प्रबंधक समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।