Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, की एक मौत

ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, की एक मौत

ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, की एक मौत

केटी न्यूजबलिया

ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, की एक मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही हनुमान मंदिर के पास ट्रक को ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, की एक मौत

घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक चालक व पिकअप चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गए थे। मृतक की पहचान मनीष यादव (19) पुत्र सत्यदेव यादव (निवासी हर छपरा दयाछपरा, बैरिया) व बुरी तरह से घायल संजय साह (22) पुत्र पूर्णवासी साह (निवासी हरछपरा दयाछपरा, बैरिया) के रूप में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक व पिकअप बलिया से बैरिया की तरफ आ रहे थे

ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, की एक मौत

वही, बाइक सवार बैरिया से अपने गांव हरछपरा जा रहे थे। टेंगरही के पास ट्रक से पास लेने के चक्कर में पिकअप ने बाइक को रौंद दिया। मनीष यादव का सिर पिकअप से पूरी तरह कुचल गया था, जबकि संजय भी बुरी तरह से घायल था। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि

ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, की एक मौत

मृतक का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक व पिकअप की तलाश की जा रही हैं। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच 31 पर यातायात रुका हुआ था। वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।