आदर्श आचार संहिता का सख्ती से कराया जा रहा पालन - अनिशा राणा

डुमरांव थानाध्यक्ष अनिशा राणा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एनएच 120 पर पुलिस ने घंटो वाहन चेकिंग अभियान चला कुल 5 लाख 35 हजार 990 रूपए जब्त किए।

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से कराया जा रहा पालन - अनिशा राणा

- वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पांच वाहनों से 5.35 लाख जब्त, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टेढ़की पुल पर चला था अभियान

केटी न्यूज/डुमरांव/चौगाईं

डुमरांव थानाध्यक्ष अनिशा राणा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एनएच 120 पर पुलिस ने घंटो वाहन चेकिंग अभियान चला कुल 5 लाख 35 हजार 990 रूपए जब्त किए। यह रूपया चार कार तथा एक ऑटो रिक्शा की तलाशी के दौरान मिला। बाद में इसे बतौर मजिस्टेªट डुमरांव सीओ शमन प्रकाश की मौजूदगी में सीज किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान थानाध्यक्ष खुद वाहनों के सीट, डिग्गी आदि के अलावे उसमें सवार लोगों की तलाशी ले रही थी। वही पैदल यात्रियों तक को पुलिस ने नहीं छोड़ा। उनके बैग, थैला तथा पॉकेट आदि की जांच की गई।

ताकी कोई नोट, शराब, मॉदक पदार्थ, आग्नेयास्त्र तथा अन्य गैरकानूनी वस्तुएं नहीं ले जा सकें। थानाध्यक्ष ने बताया कि हर दिन थानाक्षेत्र के अलग अलग जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों के कागाजातों के अलावे अंदर भी सघन तलाशी ली जा रही है। ताकी कोई मॉदक पदार्थ, शराब, नोट आदि की ढुलाई कर चुनाव को प्रभावित नहीं कर सकें।

बता दें कि इसके पहले भी थानाध्यक्ष अनिशा द्वारा नगर के विष्णुमंदिर स्थित त्रिमुहानी तथा थाना गेट पर वाहन चेकिंग अभियान चला लाखों रूपए बरामद किए गए है। थानाध्यक्ष की इस मुश्तैदी से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

चौगाई में दो बाइक सवारों से 1.30 लाख रूपए बरामद

चौगाईं

मुरार थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंजरिया मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चला दो बाइक चालकों के पास से कुल एक लाख 29 हजार 940 रूपए बरामद किए। इस राशि को सीओ गौतम कुमार की मौजूदगी में सीज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान चौगाई के नीरज कुमार से 53 हजार 940 रूपया तथा कोरानसराय के चंद्रभूषण गुप्ता से 76 हजार बरामद हुए। जिसे सीज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।