Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

केजरीवाल सरकार का एक और 'विकेट' गिरा

दिल्ली के मंत्री 'राजकुमार आनंद' ने पार्टी के सभी पदों से आज इस्तीफा दे दिया है।

केजरीवाल सरकार का एक और 'विकेट' गिरा
Rajkumar Aanand

केटी न्यूज़/दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को दिल्ली में   एक और बड़ा झटका लग गया है।दिल्ली के मंत्री 'राजकुमार आनंद' ने पार्टी के सभी पदों  से आज इस्तीफा दे दिया है।राजकुमार आनंद पटेल नगर से विधायक हैं। वह समाज कल्याण मंत्री भी थे। राजकुमार आनंद जाटव समाज से हैं।वह पटेल नगर और आसपास जाटव समाज में मजबूत पकड़ रखते हैं। साल 2020 में हुए पटेलनगर विधानसभा चुनाव में उन्हें कुल 61 प्रतिशत वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनका इस्तीफा चुनावों में 'आम आदमी पार्टी' के वोट बैंक पर असर डाल सकता है।

केजरीवाल सरकार का एक और 'विकेट' गिरा

साल 2023 में उनके यहां ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की थी।राजकुमार आनंद ने आज इस्तीफे के बाद दिल्ली में भ्रष्टाचार पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की जो नीति है, उससे वह सहमत नहीं है। वह लंबे समय से पार्टी में काम करने में असहज थे, अब उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं बहुत व्यथित हूं, वह बोले राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आज मैं आम आदमी पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

केजरीवाल सरकार का एक और 'विकेट' गिरा

राजकुमार आनंद के इस्तीफे के तुरंत बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया।संजय सिंह ने कहा, 'ED की कार्यवाही के पीछे सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी को तोड़ने का मकसद है। बीजेपी आपराधिक पार्टी है जो ED और CBI का इस्तेमाल करके मंत्रियों और विधायकों को तोड़ रही है।संजय सिंह ने इस मौके पर यह भी ऐलान किया कि राजकुमार आनंद जल्द ही बीजेपी में शामिल होते हुए नजर आएंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।