Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

'कैलिफोर्निया' से वोटिंग करने बिहार आया ये कपल

कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स में रहने वाला यह कपल खास तौर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भारत लौटा

'कैलिफोर्निया' से वोटिंग करने बिहार आया ये कपल
Voting

केटी न्यूज़/बिहार

वोट और चुनाव को लेकर बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर के कुतुबपुर के रहने वाले आशुतोष और रीमा कुमारी की कहानी काफी इंस्पायर करती है।मजबूत लोकतंत्र के लिए एक वोट की अहमियत क्या होती है? अगर इस सवाल जवाब जानना है तो आपको बिहार के इस खास कपल की ख़बर जरूर पढ़नी चाहिए।लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने के लिए कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स में रहने वाला यह कपल खास तौर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भारत लौटा है।

'कैलिफोर्निया' से वोटिंग करने बिहार आया ये कपल

आशुतोष सिंह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स अपने परिवार के साथ रहते हैं।आशुतोष ने बताया कि पहले उन्हें 19 अप्रैल को कैलिफोर्निया से दुबई होते इंडिया आना था लेकिन, वहां तेज बारिश होने लगी।उन्होंने 29 अप्रैल को वहां से अपनी फ्लाइट ली और भारत अपने घर पहुंचे।आशुतोष ओर उनकी पत्नी रीमा कुमारी मानती हैं कि देश-विदेश में मोदी जी ने बहुत नाम किया है।हर जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम का चर्चा होती है।नरेंद्र मोदी जब विदेश में आते है तो ऐसा लगता है कोई परिवार का सदस्य आया है।

'कैलिफोर्निया' से वोटिंग करने बिहार आया ये कपल

जब यह दंपति वोट देने के लिए अपने गांव पहुंचा तो परिवार के लोगों मे भी काफी खुशी देखने को मिली।आशुतोष के पिता अवधेश सिंह और मां सुधा कुमारी का कहना है कि विदेश में रहने वाले लोग सिर्फ पर्व-त्योहार में अपने घर आते हैं।चुनाव भी एक बड़ा उत्सव है जिसको मनाने के लिए बहु और बेटा गांव पहुंचे हैं।

'कैलिफोर्निया' से वोटिंग करने बिहार आया ये कपल

विदेश से वोट देने हाजीपुर पहुंचे इस कपल का मानना है कि 'वैशाली' लोकतंत्र की जननी है।ऐसे में देश को मजबूत करने के लिए वोट देना जरूरी होता है।इस कपल का कहना है कि जिस तरह से विदेशो में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं 

और अपने देश को मजबूत बनाते हैं।उसी तरह हमें भी लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।