Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

गैंगस्टर के बेटों का एग्जाम में आया चौकाने वाला रिजल्ट

माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों का भी रिजल्‍ट आया।अतीक अहमद के दोनों बेटों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी।

गैंगस्टर के बेटों का एग्जाम में आया चौकाने वाला रिजल्ट
Atiq Aehmad Son

केटी न्यूज़/प्रयागराज

आईसीएसई बोर्ड्स के रिजल्ट 2024  सोमवार यानी की 6 मई को घोषित कर दिए गए।इंटर के साथ ही साथ हाई स्कूल के रिजल्ट भी घोषित किये गए हैं।छात्रों में रिजल्ट को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।इनमें माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों का भी रिजल्‍ट आया।अतीक अहमद के दोनों बेटों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी।अतीक के दोनों बेटे अहजान अहमद और अबान अहमद का रिजल्ट आते ही चर्चा शुरू हो गई।बड़े ने इंटर तो छोटे ने हाई स्कूल का एग्जाम दिया था।अतीक के बेटों ने एग्जाम में अच्‍छे खासे मार्क्स पाए हैं।आईसीएसई बोर्ड्स को काफी मुश्किल माना जाता है।अतीक के बेटों ने मेहनत की और दोनों ने ही 70 फीसदी नंबर से परीक्षा पास की।परीक्षा देने के लिए दोनों ने ऑफलाइन मोड चुना था।दोनों ने सेंटर पर जाकर एग्जाम दिया था।कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक़, दोनों ने अपनी मेहनत से एग्जाम पास किया है।

गैंगस्टर के बेटों का एग्जाम में आया चौकाने वाला रिजल्ट

अतीक के दोनों बेटों को पिछले साल ही बोर्ड परीक्षा देनी थी।पिता और चाचा की मौत की वजह से वो एग्जाम नहीं दे पाए थे।पिछले साल दोनों को पुलिस ने पकड़कर बाल सुधार गृह में रखा था।यहां से छूटने के बाद दोनों अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे।वहीं रहकर दोनों ने अपनी परीक्षा की तैयारी की।एकेडमिक सेशन के दौरान दोनों एक बार भी स्कूल नहीं गए थे, लेकिन सेंट जोसफ कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक़, दोनों अपने सारे प्रॉजेक्ट्स समय पर सब्मिट करते थे।एक साल गैप हो जाने के बाद इस साल दोनों ने परीक्षा दी थी।

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।