Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

राजपुर के रसेन में एक झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग सात बकरियों की जलकर मौत

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में एक कच्चे झोपड़ीनुमा घर मे अचानक से आग लग गई। जिसमें घर मे रखे टेंट व पशु चारा समेत बंधे सात बकरियों के जलने से मौत हो गई। संयोग रहा आग लगने की जानकारी के बाद घर मे सोए गृहस्वामी व परिजन बाहर निकल आये।

राजपुर के रसेन में एक झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग सात बकरियों की जलकर मौत

केटी न्यूज/रसेन    

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में एक कच्चे झोपड़ीनुमा घर मे अचानक से आग लग गई। जिसमें घर मे रखे टेंट व पशु चारा समेत बंधे सात बकरियों के जलने से मौत हो गई। संयोग रहा आग लगने की जानकारी के बाद घर मे सोए गृहस्वामी व परिजन बाहर निकल आये।मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि रसेन गांव निवासी मंगल सिंह व उसका परिवार रात्रि पहर खाना खाकर सो गए।  देर रात्रि अचानक से आग लग गई। ठंड के मौसम होने के कारण सभी लोग अपने घर में सो रहे थे। किसी को कुछ अहसास नही हुआ। जब आग ने विकराल रूप लिया व बकरियों के चिल्लाहट से घर के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। सभी लोग घर के चिल्लाते बाहर भागे।

राजपुर के रसेन में एक झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग सात बकरियों की जलकर मौत

तब-तक ग्रामीण जूट आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसकी सूचना अग्निशमक दल को दी गई। जहा अग्निशमक वाहन व ग्रामीणों द्वारा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, वहा रखे सामग्री व बंधे बकरियों को जलने से बचाया न जा सका। बताया जाता है कि इस घटना में रखे टेंट का सामान, पशु चारा व झोपड़ीं में बंधी सात बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गई। आग कैसे लगी इसका पता नही चल सका।सोमवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना राजपुर अंचल पदाधिकारी डा. शोभा कुमारी को देते हुए उचित मुआवजा की मांग की गई है। वही अंचल द्वारा इस आगलगी की घटना का मुआयना कर नुकसान का आंकलन कर सरकारी सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।