Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 300 मुर्गियां जलकर हुई राख:

पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 300 मुर्गियां जलकर हुई राख:

केटीन्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में रात्रि पहर एक पोल्ट्री फार्म में आगलगी के दौरान करीब 300 मुर्गियां सहित उनके निवाले आदि जलकर राख हो गये। सूचना पाकर ग्रामीण वहां दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले में पोल्ट्री फार्म मालिक नया भोजपुर के रहने वाले इंद्रदेव पासवान के पुत्र जगनारायण पासवान ने ओपी थाने में आवेदन दिया है।

पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 300 मुर्गियां जलकर हुई राख:

पीड़ित ने पुलिस को लिखित आवेदन में बताया है कि वह नया भोजपुर में पोल्ट्री फार्म चलाता है। शनिवार की रात मेरा पुत्र घर पर खाना खाने आ गया। इसी दौरान पोल्ट्री फार्म में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस दौरान पोल्ट्री फार्म के सारे सामानों के साथ 300 मुर्गियां जलकर राख हो गयी। इस आगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

पोल्ट्री फार्म में लगी आग, 300 मुर्गियां जलकर हुई राख:

आगलगी की जानकारी मिलते ही मैं अपने पुत्रो के साथ वहां पहुंचा और शोरगुल मचाया। हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ओपी पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है। पुलिस-जांच पड़ताल में जुट गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।