शहीदों की याद में शहर में निकला तिरंगा यात्रा

हर वर्ष की तरह इस साल भी शहीदों के याद में 101 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा शहर में निकाला गया। राजगढ़ से शुरू होकर यह यात्रा शहीद पार्क पर जाकर समाप्त हुआ।

शहीदों की याद में शहर में निकला तिरंगा यात्रा

स्वयं शक्ति ग्रुप, नौजवानों व शहर के स्कूली बेच्चों की रही धूम

केटी न्यूज/ डुमरांव

हर वर्ष की तरह इस साल भी शहीदों के याद में 101 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा शहर में निकाला गया। राजगढ़ से शुरू होकर यह यात्रा शहीद पार्क पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल नौजवान भारत माता की जय के साथ शहीदों के नाम का जयकारा लगते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान शहर की महिलाएं छतों पर खड़ी होकर तिरंगा यात्रा का आनंद लेते हुए पुष्प वर्षा करती रही।

इस मोहक दृश्य की प्रस्तुती देखने के लिए रोड के किनारे बाजार करने के लिए शहर में आए लोग भी इसका आनंद उठाते रहे। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूल के छात्र-छात्रा इसमें शामिल होकर शमा बांध दिया था। पैदल चल रहे और वाहन में बैठे नौजवान शहीदों की याद में एकांकी भी प्रस्तुत कर रहे थे।

वहीं सेना के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर कैसे देश की सेवा करते हैं, उसकी प्रस्तुती देख लोग दिवाना हुए जा रहे थे। इस यात्रा में शहर के समाजसेवी भी नौजवानों से कम नहीं थे, साथ चलतें हुए सभी का हौसला अफजाई कर रहे थे।