रेल हादसे में फर्स्ट रिस्पांड अधिकारियों व कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित

रेल हादसे में फर्स्ट रिस्पांड अधिकारियों व कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित

- समाहरणालय कक्ष स्थित सभागार में दिया गया प्रशस्ति पत्र

- रेल हादसें के बाद काबिले तारीफ रही प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका

केटी न्यूज/बक्सर

बुधवार की रात रघुनाथपुर स्टेशन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिरेल होने के बाद जिले प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों, कर्मियों, जवानों तथा स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित व मजबूत रेस्क्यू ऑपरेशन चला सैकड़ो यात्रियों की जान बचाई तथा पीड़ितों को इस भयंकर हादसें में बड़ा संबल प्रदान किया। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की तत्परता तथा कार्यकुशलता से हादसें के बाद किसी यात्री को विशेष परेशानी नहीं उठानी पड़ी। जख्मियों को भी तुरंत अस्पताल पहुंचा इलाज शुरू करवाया गया। शुक्रवार को राहत व बचाव कार्य चालने वाले फर्स्ट रिस्पॉन्ड पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डीएम अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीएम ने उनकी भूमिका तथा निष्ठा के लिए जमकर सराहना की और बताया कि इस हादसें के बाद पूरी टीम द्वारा चलाया गया राहत व बचाव कार्य काफी सराहनीय रहा है।

जिसकी तारीफ जख्मी रेल यात्रियों ने भी किया। इस दौरान डीएम ने डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम, पुलिस पदाधिकारियों, जवानों व अन्य विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया है। सम्मानित होने वालों में डा प्रेम रंजन ब्रह्मपुर, डा सनी कश्यप बगेन गोला, कुमार प्रियदर्शी ब्रह्मपुर, ममता यादव जीएनएम ब्रह्मपुर, सुनीता कुमारी जीएनएम ब्रह्मपुर, अमित रंजन जीएनएम ब्रह्मपुर, पंकज व्यास जीएनएम ब्रह्मपुर, अरविन्द गुप्ता, शिवजी राम, सत्येन्द्र कुमार, कुमार नीलू निरीक्षक एसडीआरएफ, नागेन्द्र कुमार गौतम हेड कान्सटेबल एसडीआरएफ, नीक्कू कुमार सिंह सिपाही एसडीआरएफ, अंकिता कुमारी अंचलाधिकारी डुमराँव,

अजित कुमार सिंह अंचलाधिकारी नावानगर, ऋषि कुमार रौनक महाप्रबंधक राज्य खाद्य निगम, कौशल कुमार अंचलाधिकारी चक्की, शशिकान्त शर्मा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रंजीत कुमार थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर, दिनेश कुमार मालाकार थानाध्यक्ष डुमराँव, मुकेश कुमार ओपी प्रभारी नया भोजपुर, नवीन कुमार थानाध्यक्ष बगेनगोला, रविकान्त प्रसाद थानाध्यक्ष मुरार, अभय कुमार सिंह थानाध्यक्ष कोरानसराय, नितिश कुमार थानाध्यक्ष कृष्णाब्रह्म, संजय कुमार सिंह ओपी प्रभारी चक्की, अमन कुमार मिश्रा परिचारी उपस्कर शाखा पुलिस केन्द्र, राहुल कुमार रजक उपस्कर शाखा पुलिस केन्द्र, राहुल कुमार रअनि द्वितीय पुलिस केन्द्र बक्सर, विक्की कुमार चन्द्रवंशी रअनि प्रथम पुलिस केन्द्र, रवि कुमार पुअनि ब्रह्मपुर थाना, गंगादयाल ओझा पुअनि ब्रह्मपुर थाना,

विनय कुमार सिंह पुअनि ब्रह्मपुर थाना, अभिषेक कुमार पाण्डेय पुअनि ब्रह्मपुर थाना, हरेन्द्र सिंह सअनि ब्रह्मपुर थाना, मनीष कुमार पु0अ0नि0 कोरानसराय थाना, कृष्ण कुमार ब्रह्मपुर थाना, विजय कुमार ब्रह्मपुर थाना, विजय नारायण ओझा (चालक) ब्रह्मपुर थाना, विनोद कुमार समादेष्टा, अनिल कुमार अग्निक, किशोर रजक अग्निक, सोनू कुमार अग्निक, शारदा कुमार अग्निक, चंदन कुमार अग्निक, सतीश कुमार अग्निक को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। डीएम ने आपदा की इस घड़ी में सहयोग करने वाले स्थानीय जनता, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों, भोजपुर एवं रोहतास जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है।

डुमरांव नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मलाकार समरोह में नही पहुंच सके जिसके कारण सीओ डुमरांव को दिया गया। जिन्होंने डुमरांव थाने में आकर उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित की। डीएम ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर 15 अक्टूबर को डुमरांव व 16 को बक्सर अनुमंडल डुमरांव में फर्स्ट रिस्पांड व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, डीपीएम बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित डॉक्टर, संबंधित थानाध्यक्ष, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित अंचलाधिकारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुगण उपस्थित थे।