सैनिकों के सम्मान में सिमरी में निकाला गया तिरंगा यात्रा
भाजपा सिमरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को सिमरी बाजार में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला। यह तिरंगा यात्रा सिमरी भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह त्यागी के नेतृत्व में निकाला गया था।

केटी न्यूज/सिमरी

जिसकी शुरूआत महावीर मंदिर से हुई तथा पूरा बाजार भ्रमण करते हुए तहसील कचहरी परिसर में सभा में परिवर्तित किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान के हर हमले को हमारे जवान रोकने में सफल रहे तो दूसरी तरफ उनके आंतकी ठिकानों,
लांचित पैड तथा अन्य सामरिक ठिकानों को ध्वस्त कर अपने पराक्रम का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारतीय जवानों के पराक्रम का लोहा मान रही है। तिरंगा यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी गई।
सभा को राजाराम पांडेय, अनु तिवारी, जितेंद्र दुबे, भूटेली तिवारी, अनिल पांडेय, गणेश सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर राम किश्वर सिंह, राहुल राय, विजय बिंद, बड़क जायसवाल, आशुतोष तिवारी, भोला राय, बुआ तिवारी, अनिल राय, शिव कैलाश पांडेय समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।