Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान द्वारा ठकुरवारी में कंबल वितरण

शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान की ओर से गुरूवार को सिमरी दुधी पट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना था।

शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान द्वारा ठकुरवारी में कंबल वितरण

-- ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों के बीच सेवा का संकल्प

केटी न्यूज/सिमरी

शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान की ओर से गुरूवार को सिमरी दुधी पट्टी स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना था।कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. इन्द्र बली मिश्र की उपस्थिति रही। उनके साथ केशव मिश्र, ब्रिजकुमारी देवी, विद्यापति मिश्र, बबन मिश्र, ललन मिश्र तथा संस्था को मूर्त रूप देने वाले सुनील राय सहित कई अन्य सेवकगण उपस्थित रहे।

शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान द्वारा ठकुरवारी में कंबल वितरण

सभी अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया।इस अवसर पर डॉ. इन्द्र बली मिश्र ने कहा कि शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। ठंड के मौसम में कंबल जैसे आवश्यक संसाधन जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और संस्थान आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करता रहेगा।

शिव शक्ति वैदिक सेवा संस्थान द्वारा ठकुरवारी में कंबल वितरण

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं लाभार्थियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और आभार प्रकट किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित सभी सेवकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।