Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

सिमरी प्रखंड में आवास प्लस 2024 सत्यापन बैठक आयोजित

जिले के सिमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को आवास प्लस 2024 योजना के अंतर्गत लाभुकों के सत्यापन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की। इस बैठक में आवास प्लस सर्वे से जुड़े सभी चेकर, संबंधित कर्मी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सिमरी प्रखंड में आवास प्लस 2024 सत्यापन बैठक आयोजित

-- चेकरों को दिए गए निर्देश, सत्यापन कार्य में तेजी

केटी न्यूज/डुमरांव

जिले के सिमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को आवास प्लस 2024 योजना के अंतर्गत लाभुकों के सत्यापन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की। इस बैठक में आवास प्लस सर्वे से जुड़े सभी चेकर, संबंधित कर्मी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आवास प्लस 2024 के सत्यापन कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी चेकरों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सत्यापन कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए।

सिमरी प्रखंड में आवास प्लस 2024 सत्यापन बैठक आयोजित

किसी भी प्रकार की लापरवाही, त्रुटि या अपूर्ण जानकारी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।श्री कुमार ने कहा कि वास्तविक और पात्र लाभुकों को ही योजना का लाभ मिलना चाहिए, इसके लिए प्रत्येक आवेदन का भौतिक सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चेकरों को घर-घर जाकर सर्वे करने, लाभुकों के आवास की स्थिति, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा आवश्यक दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करने का निर्देश दिया।

सिमरी प्रखंड में आवास प्लस 2024 सत्यापन बैठक आयोजित

इसके साथ ही उन्होंने समय-सीमा के भीतर सत्यापन कार्य पूर्ण करने पर विशेष बल दिया, ताकि योग्य लाभुकों को शीघ्र ही आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। बैठक में मौजूद कर्मियों ने सत्यापन से जुड़ी समस्याओं और व्यावहारिक कठिनाइयों से भी पदाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर आवश्यक समाधान के निर्देश दिए गए।बैठक के समापन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी कर्मियों से ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।