Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

डुमरांव में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं का देशभक्ति प्रदर्शन

बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा डुमरांव नगर स्थित नया थाना से गोला रोड होते हुए राजगढ़ चौक तक ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने की। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल छाया रहा और कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

डुमरांव में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं का देशभक्ति प्रदर्शन

डुमरांव में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं का देशभक्ति प्रदर्शन

-  नया थाना से राजगढ़ चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

-भाजपा नेताओं ने कहा; सेना के शौर्य को सलाम, तिरंगा गर्व का प्रतीक

केटी न्यूज़/डुमरांव 

बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा डुमरांव नगर स्थित नया थाना से गोला रोड होते हुए राजगढ़ चौक तक ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने की। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल छाया रहा और कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

डुमरांव में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं का देशभक्ति प्रदर्शन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुँचाना है। इसी उद्देश्य से तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा ने न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन जताया, बल्कि आम जनता में भी देशभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया। वही महिला मोर्चा शिला त्रिवेदी ने कहा की भारतीय सेना की साहसिक कार्रवाई का प्रतीक है,

डुमरांव में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं का देशभक्ति प्रदर्शन

जिससे देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए सीमा पार जाकर दुश्मनों को करारा जवाब दिया। इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता बलिराम पांडेय, शिला त्रिवेदी, ओम ज्योति भगत, अभिनाश कुमार त्रिपाठी, गोपाल जी गुप्ता, दीपक यादव, लोदी चंद,अगस्त उपाध्याय समेत अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

डुमरांव में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं का देशभक्ति प्रदर्शन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।