बक्सर से लौटने के दौरान ट्रेन से गिर कारपेंटर की मौत

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ स्टेशन के समीप गुरुवार की रात ट्रेन से गिरकर एक कारपेंटर की मौत हो गई। मृत कारपेंटर धोबहां थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी स्व. हरिद्वार शर्मा के 48 वर्षीय पुत्र ओम नारायण शर्मा थे। छोटे भाई आनंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वे अपने एक रिश्तेदार के घर बक्सर गए थे।

बक्सर से लौटने के दौरान ट्रेन से गिर कारपेंटर की मौत

केटी न्यूज/आरा

 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ स्टेशन के समीप गुरुवार की रात ट्रेन से गिरकर एक कारपेंटर की मौत हो गई। मृत कारपेंटर धोबहां थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी स्व. हरिद्वार शर्मा के 48 वर्षीय पुत्र ओम नारायण शर्मा थे। छोटे भाई आनंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वे अपने एक रिश्तेदार के घर बक्सर गए थे। देर शाम ट्रेन से आरा लौट रहे थे। इस बीच कारीसाथ स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण रेलवे लाइन की तरफ गए, तो उनके शव देखा। आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान कर बाघी पाकड़ पंचायत के मुखिया को जानकारी दी गई।

इसके बाद मुखिया द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी। तब परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। उसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि ओम नारायण शर्मा चार भाई और तीन बहन में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में मां कमला देवी, पत्नी मीरा देवी, पुत्र भोला और छोटू है। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। मां और पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।