मंदबुद्धि महिला के गायब होने पर परिवार परेशान, कोर्ट ने मांगी पुलिस रिपोर्ट

नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी मानसिक रूप से कमजोर पुत्री के अचानक लापता हो जाने के मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट ने संबंधित थाने से रिपोर्ट तलब की है। परिजनों का आरोप है कि लगातार सूचना देने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार चिंता और भय के माहौल में जी रहा है।

मंदबुद्धि महिला के गायब होने पर परिवार परेशान, कोर्ट ने मांगी पुलिस रिपोर्ट

--कई दिनों से लापता है विवाहिता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

केटी न्यूज/बक्सर

नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी मानसिक रूप से कमजोर पुत्री के अचानक लापता हो जाने के मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट ने संबंधित थाने से रिपोर्ट तलब की है। परिजनों का आरोप है कि लगातार सूचना देने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार चिंता और भय के माहौल में जी रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड निवासी पूनम देवी ने 20 मई को सीजेएम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर अपनी 32 वर्षीय पुत्री डिशु देवी उर्फ संध्या देवी की बरामदगी की मांग की।

महिला की शादी राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवरंग राय का डेरा में हुई थी। आवेदन में बताया गया है कि डिशु देवी मानसिक रूप से अत्यंत कमजोर है और वह बिना सहारे अपने दैनिक कार्य भी ठीक से नहीं कर पाती।परिजनों के अनुसार 12 मई की रात लगभग 12:30 बजे वह अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता की मां ने बताया कि 17 मई को उसकी पुत्री की अंतिम बार अपने पति राजेश राय से फोन पर बातचीत हुई थी। इसी दौरान एक अन्य नंबर से थाना क्षेत्र के दारोगा रामदास राय के डेरा से भी कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात कराई गई थी।

इसके बाद से महिला का मोबाइल बंद हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्थानीय थाना में 15 मई को गुमशुदगी दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने आशंका जताई है कि महिला को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। वहीं, कोर्ट द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तेज होने की संभावना जताई जा रही है।