तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया भरत, गांव में पसरा सन्नाटा
धनसोई थाना क्षेत्र के गोसैसीडेरा टोला में शुक्रवार की शाम घटी एक दुखद घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। 25 वर्षीय भरत चौधरी की असामयिक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के आंगन में जहां बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है।


केटी न्यूज/बक्सर
धनसोई थाना क्षेत्र के गोसैसीडेरा टोला में शुक्रवार की शाम घटी एक दुखद घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। 25 वर्षीय भरत चौधरी की असामयिक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के आंगन में जहां बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है।परिजनों के अनुसार भरत पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। गुरुवार को घरेलू बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच हल्की कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह काफी शांत और उदास रहने लगा था। शुक्रवार की शाम वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को चिंता हुई। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गांव की महिलाओं की आंखें नम थीं तो पुरुष भी इस घटना से मर्माहत दिखे। लोगों का कहना था कि भरत स्वभाव से शांत युवक था और अपने परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर हमेशा चिंतित रहता था।सबसे अधिक मार्मिक स्थिति उसके तीन छोटे बच्चों की है, जिन्हें अभी यह भी समझ नहीं आ रहा कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। बच्चे लगातार रोते रहे और मां पूजा देवी बेसुध होकर बार-बार अपने पति को याद करती रही।सूचना मिलने पर धनसोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

