Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

बगैर प्राक्लन का बोर्ड लगाए धड़ल्ले से हो रहा पीसीसी रोड का निर्माण

नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सैकड़ो रोड या तो बन गए हैं, या उनमें काम लगा हुआ है। सारे नियम-कानून को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा है। ऐसा कोई रोड नहीं जिसे बनाने से पहले प्राक्कलन का बोर्ड लगाया गया हो। इसी तरह से अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क चतुरशाल गंज की है।

बगैर प्राक्लन का बोर्ड लगाए धड़ल्ले से हो रहा पीसीसी रोड का निर्माण

बगैर प्राक्लन का बोर्ड लगाए धड़ल्ले से हो रहा पीसीसी रोड का निर्माण

केटी न्यूज/डुमरांव  

इस रोड को पीसीसी ढलाई कर बनाया जा रहा है, इस महत्वपूर्ण सड़क बनाने में पारदर्शिता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। चतुरशाल गंज के लोगों ने बताया की इसका प्राक्कलन बोर्ड क्यों नहीं लगाया गया है, तो उसका जवाब संवेदक द्वारा नहीं दिया गया, जिससे लोगों में गुणवत्तापूर्ण कार्य होने में शक होने लगा है। इस रोड को विभागीय कराया जा रहा है, विभागीय कार्य 15 लाख से नीचे कराया जा सकता है।

बगैर प्राक्लन का बोर्ड लगाए धड़ल्ले से हो रहा पीसीसी रोड का निर्माण

इस रोड को दो योजनाओं से बनाया जा रहा है, या सिंगल किसी को कुछ जानकारी नहीं है। गोशाला रोड के लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी पुलिस वाहन से लेकिर आम वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ढलाई का रोड पहले से भी बना हुआ है, लेकिन वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण इसकी चौड़ाई बढ़ानी जरूरी हो गई थी।

बगैर प्राक्लन का बोर्ड लगाए धड़ल्ले से हो रहा पीसीसी रोड का निर्माण

ऐसे में रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस चौड़ीकरण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है, जिससे आम लोगों में काफी आक्रोश है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।