Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

एससी-एसटी अत्याचार निवारण मामलों की हुई समीक्षा, 163 लाभुकों को मिला 1.31 करोड़ का मुआवजा

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में लंबित मामलों, मुआवजा वितरण, पेंशन भुगतान और न्यायालयीन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

एससी-एसटी अत्याचार निवारण मामलों की हुई समीक्षा, 163 लाभुकों को मिला 1.31 करोड़ का मुआवजा

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में लंबित मामलों, मुआवजा वितरण, पेंशन भुगतान और न्यायालयीन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में सांसद सुधाकर सिंह, राजपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर एवं डुमरांव के विधायक, विधान परिषद सदस्य गया निर्वाचन क्षेत्र, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

एससी-एसटी अत्याचार निवारण मामलों की हुई समीक्षा, 163 लाभुकों को मिला 1.31 करोड़ का मुआवजा

जिला कल्याण पदाधिकारी सह सदस्य सचिव ने विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन से सदस्यों को अवगत कराया।जिला कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले को एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुआवजा मद में कुल 150 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें से 131.25 लाख रुपये की राशि 163 लाभुकों के बीच वितरित की जा चुकी है। साथ ही हत्या के 33 मामलों में आश्रितों को नवंबर 2025 तक पेंशन राशि का भुगतान किया गया है। अधिनियम के तहत न्यायालय में आरोप पत्र समर्पण के लिए कुल 39 मामले लंबित बताए गए।

एससी-एसटी अत्याचार निवारण मामलों की हुई समीक्षा, 163 लाभुकों को मिला 1.31 करोड़ का मुआवजा

आरोप गठन के बाद दो आश्रितों को नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि तीन मामले प्रक्रियाधीन हैं।इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं सर्वेक्षण समिति की बैठक भी संपन्न हुई। सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों ने बताया कि सफाई कर्मियों का कार्य आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है और जिले में वर्तमान में किसी भी प्रकार का मैनुअल स्कैवेंजर नहीं है।

एससी-एसटी अत्याचार निवारण मामलों की हुई समीक्षा, 163 लाभुकों को मिला 1.31 करोड़ का मुआवजा

सभी सफाई कार्य मशीनों से किए जा रहे हैं।नगर परिषद डुमरांव में चार सेक्शन मशीन, ब्रह्मपुर में एक सेक्शन मशीन, नगर परिषद बक्सर में एक जेटिंग मशीन, तीन सेक्शन मशीन और एक पोकलेन की उपलब्धता की जानकारी दी गई। बैठक में सभी कार्यपालक पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।