Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

मुफस्सिल पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिली भटकी किशोरी

चौसा में देर शाम भटक रही एक 16 वर्षीय किशोरी मुफस्सिल पुलिस की तत्परता से अपने परिजनों से मिल सकी। उसे पा परिजन काफी खुश हुए तथा पुलिस को धन्यवाद दिए।

मुफस्सिल पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिली भटकी किशोरी

केटी न्यूज/चौसा

चौसा में देर शाम भटक रही एक 16 वर्षीय किशोरी मुफस्सिल पुलिस की तत्परता से अपने परिजनों से मिल सकी। उसे पा परिजन काफी खुश हुए तथा पुलिस को धन्यवाद दिए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया गुरुवार की देर शाम पुलिस टीम चौसा-बक्सर मार्ग पर गस्त कर रही थी, अंधेरा हो चुका था।

मुफस्सिल पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिली भटकी किशोरी

जहा शांत सड़क पर साफ-सुथरे लिबास में एक किशोरी दिखी, उसके क्रिया-कलाप को देख पुलिस समझ गई कि यह किशोरी भटककर यहां आई है। पुलिस उसके पास पहुंची तथा पूछताछ करने लगी। लेकिन, किशोरी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी तथा पुलिस को अपने संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। जिसे महिला पुलिस की सहायता से उसे थाना लाया गया। उसे खाना खिलाया, उससे पूछताछ में अपना नाम व पता बताया।

मुफस्सिल पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिली भटकी किशोरी

जिसके आधार पर पुलिस ने यूपी के बताए गए थाने से पूछताछ व फोटो भेजे जाने पर किशोरी के सारा ट्रेस पता चल गया। जहा उसके परिजनों को सूचित किया गया। किशोरी यूपी के देवरिया जिला के रामपुर स्थित महुवा पाटन निवासी जगदीश प्रसाद की पुत्री गुड़िया कुमारी है। शुक्रवार की शाम जगदीश प्रसाद अपने परिवार के साथ मुफस्सिल थाने पहुंचे। जिन्हें उनकी बेटी से मिलाया गया। और कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें सौंप दिया गया।

मुफस्सिल पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिली भटकी किशोरी

जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह हल्का विक्षिप्त है। तीन दिन पहले अचानक से घर से बाहर निकल गई। जहा रास्ता भटकते वह यहा पहुंच गई। हालांकि, हमलोगों अपने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया है। बेटी के मिलने से उसका पूरा परिवार काफी खुश था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।