मरीजों का बेहतर इलाज व हर आधुनिक सुविधा देना ही है हमारा लक्ष्य - डॉ. हिमांशु पांडेय
डुमरांव में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई पहल के साथ आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। शहर के चर्चित डेंटल सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय ने अपने क्लीनिक शिवम डेंटल मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक का विस्तार कर मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सौगात दी है। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ नई मशीनों व सेंसरयुक्त चेयर का शुभारंभ किया गया।
-- डुमरांव के शिवम डेंटल मल्टीस्पेशलिटि क्लीनक का हुआ विस्तार, बोले डॉ. हिमांशु सेंसर युक्त चेयर, सॉफ्ट टिशु सर्जरी के लिए लेजर की सुविधा भी मिलेगी
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई पहल के साथ आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। शहर के चर्चित डेंटल सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय ने अपने क्लीनिक शिवम डेंटल मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक का विस्तार कर मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सौगात दी है। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ नई मशीनों व सेंसरयुक्त चेयर का शुभारंभ किया गया।डॉ. हिमांशु पांडेय, जो स्टेशन रोड स्थित पाल कटरा में वर्षों से दंत चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं, ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य है “मरीजों को बेहतर इलाज और हर आधुनिक सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना।”

उन्होंने बताया कि क्लीनिक में अब सेंसरयुक्त डेंटल चेयर की सुविधा शुरू की गई है, जिससे उपचार के दौरान मरीजों को अधिक आराम और सटीक इलाज मिल सकेगा।इसके साथ ही सॉफ्ट टिशु सर्जरी के लिए अत्याधुनिक लेजर मशीन भी स्थापित की गई है। डॉ. पांडेय ने बताया कि पहले इस तरह की सुविधाओं के लिए अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को पटना या वाराणसी का रुख करना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध होने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी।डुमरांव ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में डॉ. हिमांशु पांडेय की पहचान एक कुशल और तेज-तर्रार डेंटल सर्जन के रूप में है। दंत रोगों के उपचार के साथ-साथ टूटे जबड़े की सर्जरी में भी उन्हें विशेष महारत हासिल है।

उनके क्लीनिक में रूट कैनाल, इंप्लांट, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री और जटिल दंत सर्जरी जैसी सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं, जिनमें अब नई तकनीक के जुड़ने से गुणवत्ता और भी बेहतर हो गई है।पूजा-अर्चना के बाद आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में डॉ. पांडेय ने कहा कि आधुनिक मशीनों का उद्देश्य केवल तकनीकी विस्तार नहीं, बल्कि मरीजों को दर्दरहित, सुरक्षित और प्रभावी इलाज देना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अत्याधुनिक सुविधाओं के बावजूद इलाज को किफायती बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर वैदिक विद्वान पंडित अभयानंद पांडेय ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

कार्यक्रम में प्रो. अंबिका सिंह, प्रो. अभय पांडेय, अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. हितेश पांडेय, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर उमाशंकर पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शिवम डेंटल मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक का यह विस्तार डुमरांव और आसपास के क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बेहतर दंत चिकित्सा सुविधाओं के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस इलाज अपने ही शहर में उपलब्ध होगा।

