डुमराव नगर भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन का हुआ नागरिक अभिनंदन, शामिल हुए सैकड़ो कार्यकर्ता

डुमराव नगर भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन का हुआ नागरिक अभिनंदन, शामिल हुए सैकड़ो कार्यकर्ता

पार्टी कार्यकर्ता ही है संगठन की रीढ़ - ओमप्रकाश भुवन

केटी न्यूज/डुमरांव

देश और संस्कृति विरोधी ताकतें समाज को व्यापक स्तर पर तोड़ने का खेल खेल रही हैं। इन शक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। भाजपा कार्यकर्ता इन नाकारात्मक शक्तियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए कटिबद्ध हैं। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने डुमरांव नगर भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने लगभग 1000 साल के राज के बाद भी इस देश को 1931 तक साढ़े चार हजार जातियों में हीं तोड़ पाए थे, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेसियों और वामपंथियो के सहयोग से देश विरोधी नेटवर्क ने हिंदू समाज को साढ़े 4 लाख जातियों में बांट दिया, जो 2011 के सर्वे से प्रमाणित होता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए सिर्फ संगठन में पदाधिकारी बनना या सरकार में बने रहना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि हमारे समाज को बांटने वाले से सावधान रहना तथा समरस समाज की स्थापना करना लक्ष्य है। उन्होंने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से लगने का आह्वान किया और कहा कि जिस दिन हम जाति-वर्ग से उपर उठकर देश के लिए सोंचने लगेंगे उस दिन यह कर पाना संभव होगा।

ज्ञात हो कि भाजपा डुमरांव नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा के नेतृत्व में नगर भवन डुमरांव में बक्सर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत वंदे मातरम गीत एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक अंग वस्त्र, माला व करतल ध्वनियों से जोरदार स्वागत किया।  वहीं, जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने पर भुवन ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल उनके लिए नहीं बल्कि सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। इसलिए उनका सम्मान सर्वाेपरि रहेगा। 

उन्होंने कहा कि वह गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी चुनाव को दृष्टि में रखते हुए अभी से चुनाव में जुट जाए। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटो पर एनडीए की विजय निश्चित हैं तथा बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

अभिनंदन समारोह को नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, डुमरांव भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिद्धार्थ, निहार रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत बहादुर सिंह, जिला मंत्री ओम ज्योति भगत, रेखा देवी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, पिंकी पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव कुमार भगत, मनोज सिंह, सतीश राय, विनोद राय, श्रीभगवान सिंह त्यागी सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय कुशवाहा एवं संचालन भाजपा नेता दीपक यादव और अविनाश त्रिपाठी ने किया। मौके पर प्रोफेसर श्याम नारायण राय, शक्ति राय, अमित सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, सुजीत सिंह, संटू मित्रा, प्रिंस, पीयूष, अभिनंदन मिश्र, राजकुमार कुंवर, विपिन सिंह, सोनू राय, धीरेंद्र निराला, अमर पासवान, प्रमिला पांडेय, सुनीता राय, अभिषेक रंजन, मुखिया सिंह कुशवाहा, राहुल सूर्यवंशी, धीरज कुमार, विकास कुमार, अरविंद राय, रितेश गौतम, वीर बहादुर सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।