रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के रमसर मठिया गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
थाना क्षेत्र के रमसर मठिया गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है, जो रमसर मठिया गांव निवासी पवन गिरी की पत्नी थी। बताया जाता है कि मीरा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया, जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

मृतका मूल रूप से हरखाही मठिया गांव निवासी धनराज गिरी की पुत्री थी। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व पवन गिरी के साथ हुई थी। दंपति के डेढ़ वर्ष के जुड़वां बच्चे हैं, जिनकी परवरिश अब एक बड़ी चुनौती बन गई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। थाना अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। फिलहाल, पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

