अंडरपास पुलिया के नीचे मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं होने से गहराया रहस्य

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में अंडरपास पुलिया के नीचे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार की रात करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

अंडरपास पुलिया के नीचे मिला बुजुर्ग का शव, पहचान नहीं होने से गहराया रहस्य

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में अंडरपास पुलिया के नीचे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार की रात करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिससे उसकी मौत को लेकर रहस्य और गहरा गया है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी गई है। साथ ही स्थानीय लोगों और विभिन्न माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही उसकी मौत से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे। फिलहाल अज्ञात बुजुर्ग की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।