पंचायत चुनाव व होली को लेकर पुलिस अलर्ट, 800 पर कार्रवाई

आगामी पंचायत चुनाव और होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए राजपुर पुलिस ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। संभावित रूप से शांति भंग करने की आशंका वाले तत्वों पर प्रशासन ने सख्त नजर रखनी शुरू कर दी है। पूर्व में आपराधिक गतिविधियों या विवादों में शामिल रहे करीब 800 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है।

पंचायत चुनाव व होली को लेकर पुलिस अलर्ट, 800 पर कार्रवाई

केटी न्यूज/राजपुर

आगामी पंचायत चुनाव और होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए राजपुर पुलिस ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। संभावित रूप से शांति भंग करने की आशंका वाले तत्वों पर प्रशासन ने सख्त नजर रखनी शुरू कर दी है। पूर्व में आपराधिक गतिविधियों या विवादों में शामिल रहे करीब 800 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी पंचायतों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जिन क्षेत्रों में पूर्व में मारपीट या आपसी तनाव की घटनाएं हुई थीं, वहां अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पांच व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 129 के तहत कार्रवाई के लिए सूची जिला अपराध शाखा को भेजी गई है।हालांकि पंचायत चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। होली के दौरान भी संवेदनशील गांवों में विशेष गश्त की जाएगी। बिना अनुमति डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।