शौच को गई किशोरी आहर में डूबी मौत, मचा हड़कंप

शौच को गई किशोरी आहर में डूबी मौत, मचा हड़कंप

- बगेन थाना क्षेत्र के कैथी चौबे चक गांव की है घटना

केटी न्यूज। ब्रह्मपुर ( बक्सर )

घर से शौच के लिए निकली एक किशोरी की आहर में डूबने से मौत हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना बगेन थाना क्षेत्र के कैथी पंचायत अंतर्गत चौबे चक के डेरा गांव की है। मृतका दुर्गावती कुमारी उम्र 17 वर्ष पिता बबन यादव अहले सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। लेकिन जब एक घंटा बाद भी वापस नहीं आई तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। परिजन आहर के किनारे से लेकर पूरे गांव तक उसकी पड़ताल कर डाले। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था।

अभी खोजबीन चल ही रही थी कि ग्रामीणों ने आहर में एक किशोरी के शव उतराने की जानकारी दी। जब परिजन वहा पहुंचे तो शव की पहचान दुर्गावती के रूप में किए। इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बगेन पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों मे मायूशी छाई हुई है। बगेन थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है।