बनारपुर पैक्स में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, सदस्य पदों पर भी सियासी घमासान
बनारपुर पैक्स चुनाव में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद से लेकर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पदों तक प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुट गए हैं।

__ चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, एक पद रह गया खाली
केटी न्यूज/चौसा
बनारपुर पैक्स चुनाव में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद से लेकर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पदों तक प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुट गए हैं। गांव की गलियों से लेकर मतदाताओं के दरवाजे तक जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है।अध्यक्ष पद के लिए इस बार दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। मुन्ना सिंह और राजेश तिवारी के बीच सीधा मुकाबला होना है। दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। समर्थकों की टोलियां भी प्रचार अभियान में जुटी हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव खासा दिलचस्प माना जा रहा है।

प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पदों पर भी कई सीटों पर मुकाबला है। सामान्य महिला वर्ग में चार, सामान्य पुरुष वर्ग में चार तथा अनुसूचित अन्य पुरुष वर्ग में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों पर भी प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क बढ़ा दिया है।नाम वापसी के दौरान सदस्य पद के एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद शेष सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत चार सदस्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध हो गए हैं। वहीं, अति पिछड़ा महिला वर्ग में किसी प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने के कारण यह पद रिक्त रह जाएगा।अब अध्यक्ष पद समेत जिन सदस्य पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं, उनके लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बनारपुर पैक्स में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ने की उम्मीद है।

