गल्ला व्यवसायी छिनतई कांड: जेल भेजे गए गिरफ्तार अपराधी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में रूपए व चेक बरामद

बुधवार की दोपहर छठिया पोखरा के समीप नंदन गांव निवासी व गल्ला व्यवसायी मनू कुमार गोंड से हुई एक लाख रूपए नगद, दो भरे हुए चेक तथा अन्य सामानों की छिनतई मामले में गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।

गल्ला व्यवसायी छिनतई कांड: जेल भेजे गए गिरफ्तार अपराधी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में रूपए व चेक बरामद

-- प्रेस वार्ता में बोले एसडीपीओ वैशाली के कुख्यात तिवारी गिरोह से जुडे़े है अपराधियों के तार, फरार अपराधियो को शीघ्र किया जाएगा गिरफ्तार, अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

बुधवार की दोपहर छठिया पोखरा के समीप नंदन गांव निवासी व गल्ला व्यवसायी मनू कुमार गोंड से हुई एक लाख रूपए नगद, दो भरे हुए चेक तथा अन्य सामानों की छिनतई मामले में गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छपरा जिले के रसुलपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर चट्टी निवासी सागर तिवारी पिता प्रमोद तिवारी तथा कोपा थाना क्षेत्र के स्थानीय कोपा गांव निवासी सागर मिश्र पिता वासुदेव मिश्र के रूप में की गई है।एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने गुरूवार को डुमरांव थाने में प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मामले की जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि मनू गोंड से छिनतई तथा दो अपराधियों के आम लोगों के सहयोग से पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही पूरे मामले के उद्भेदन, छिने गए रूपए तथा चेक की बरामदगी तथा घटना को अंजाम दे फरार हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल मेरे नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई में घटना को अंजाम दे भाग रहे दो अपराधियों की घेराबंदी की थी, जिससे घबड़ाए अपराधियों ने पुराना भोजपुर फ्लाई ओवर के पास मनू गोंड से छिना गया रूपए, चेक तथा अन्य दस्तावेजों से भरा झोला फेक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद झोले से 99,500 रूपए नगद, दो भरे हुए चेक तथा अन्य दस्तावेज बरामद हुआ है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक रिकार्ड मिला है। वहीं, इनके अपराधिक इतिहास को खंगालने के लिए स्थानीय पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के तार वैशाली के कुख्यात तिवारी गिरोह से जुड़ा है। ये विभिन्न जगहों पर जाकर लूट, छिनतई तथा झपट्टामारी जैसे अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है। एसडीपीओ ने बताया कि पूरे गिरोह की शिनाख्त कर ली गई है। फरार अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगतार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने अपराधियों को पकड़ने में आम लोगों के सहयोग की सराहना की है। एसआईटी में एसडीपीओ पोलस्त के अलावे डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, एसआई मतेन्द्र कुमार, गौतम कुमार व अर्चना कुमारी के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे। 

-- बैंक के रूपया निकाल घर लौट रहे गल्ला व्यवसायी को गिरोह ने किया था टारगेट 

बता दें कि डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव निवासी व गल्ला व्यसायी मनू कुमार गोंड अपने कारोबार के सिलसिले में बुधवार को डुमरांव के राजगढ़ स्थित पीएनबी बैंक से एक लाख रूपए नगर निकाला था। वह पैसे को एक झोले में रख मोपेड बाइक से अपने गांव नंदन जा रहा था। झोले में नगद रूपए के अलावे दो भरे हुए चेक, कुछ खाली चेेक तथा अन्य दस्तावेज भी थे। जैसे ही वह छठिया पोखरा के समीप पहुंचा कि तिवारी गिरोह के उचक्के बाइक से उसका पीछा करते हुए पहुंच गए तथा ओवरटेक कर उसे रूकवा झोला छिन लिए।

इस दौरान कुल चार अपराधियों में तीन पैदल थे, जबकि चौथा एक बाइक को स्टार्ट कर उस पर बैठा था। एक अपराधी ने उसके मोपेड बाइक मं टंगे झोले को निकाल दूसरे को दिया, दूसरा झोला लेकर तेजी से चलती बाइक पर बैठ फरार हो गया। इधर मनू तुरंत उनकी हरकतों का विरोध किया तथा हैंडल से झोला निकालने वाले अपराधी से उलझ गया। इस दौरान उनका चौथा साथी उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान माजरा समझ स्थानीय लोगों ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया तथा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई में छिने गए रूपए व चेक भी बरामद हो गए।