Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

होटल के पास फायरिंग से मची सनसनी, लाइसेंसी राइफल के साथ तीन गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-बक्सर एनएच-922 पर कृतसागर गांव के समीप दियारांचल होटल के पास शुक्रवार रात हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाइसेंसी 315 बोर राइफल, छह जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

होटल के पास फायरिंग से मची सनसनी, लाइसेंसी राइफल के साथ तीन गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म। 

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-बक्सर एनएच-922 पर कृतसागर गांव के समीप दियारांचल होटल के पास शुक्रवार रात हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाइसेंसी 315 बोर राइफल, छह जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।थानाध्यक्ष संदीप कुमार राम ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारांचल होटल के आसपास फायरिंग की आवाजें आ रही हैं।

होटल के पास फायरिंग से मची सनसनी, लाइसेंसी राइफल के साथ तीन गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो तीन युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल की घेराबंदी में तीनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के हाथ में छह गोलियों से लोडेड राइफल मिली, जबकि उसकी जेब से एक खोखा बरामद हुआ।जांच में सामने आया कि बरामद राइफल पप्पू यादव के पिता के नाम से लाइसेंसी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

होटल के पास फायरिंग से मची सनसनी, लाइसेंसी राइफल के साथ तीन गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू यादव निवासी रहथुआ गांव, थाना ब्रह्मपुर, मनोज कुमार यादव निवासी सरौरा गांव, थाना कृष्णाब्रह्म और अभिषेक कुमार पांडेय निवासी आदर्श नगर, डुमरांव के रूप में की गई है। तीनों के खिलाफ कृष्णाब्रह्म थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बाद से होटल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग के मामले में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।