पुराना भोजपुर में असमाजिक तत्वों ने नगर परिषद का डस्टबीन उखाड़ मध्य विद्यालय के गेट पर लटकाया

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर मध्य विद्यालय में असमाजिक तत्वों की करतूत से करीब एक घंटे तक पढ़ाई बाधित रही। इस दौरान छात्रों तथा शिक्षकों को सड़क किनारे खड़ा होना पड़ा। बता दें कि असमाजिक तत्वों ने इस मध्य विद्यालय के मुख्य गेट पर नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत लगाए गए स्टील के डस्टबीन को उखाड़ लटका दिया था। जिस कारण ताला नहीं खुल पा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही अभिभावकों में आक्रोश गहरा गया।

पुराना भोजपुर में असमाजिक तत्वों ने नगर परिषद का डस्टबीन उखाड़ मध्य विद्यालय के गेट पर लटकाया

-- एक घंटे तक बाधित हुई पढ़ाई, मौके पर पहुंची पुलिस

-- पुराना भोजपुर मध्य विद्यालय बना असामाजिक तत्वों का अखाड़ा, कभी बरामदे में शौच तो कभी पंखे व वायरिंग उखाड़ ले जाते है असमाजिक तत्व, परेशान है शिक्षक

केटी न्यूज/डुमरांव 

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर मध्य विद्यालय में असमाजिक तत्वों की करतूत से करीब एक घंटे तक पढ़ाई बाधित रही। इस दौरान छात्रों तथा शिक्षकों को सड़क किनारे खड़ा होना पड़ा। बता दें कि असमाजिक तत्वों ने इस मध्य विद्यालय के मुख्य गेट पर नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत लगाए गए स्टील के डस्टबीन को उखाड़ लटका दिया था। जिस कारण ताला नहीं खुल पा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही अभिभावकों में आक्रोश गहरा गया।

हालांकि, इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा गेट पर लटकाए गए डस्टबीन को हटा विद्यालय का ताला खुलवाया। इसके बाद ही पठन-पाठन की कवायद शुरू हो सकी।  बता दें कि पुराना भोजपुर का मध्य विद्यालय पिछले लंबे समय से असमाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। असमाजिक तत्व कभी इस विद्यालय के वायरिंग को उखाड़ पंखे आदि उपकरण चुरा लेते है

तो कभी विद्यालय परिसर में शौच कर पढ़ाई को बाधित करा देते है। असमाजिक तत्वों की इन हरकतों से अक्सर जहां छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है वहीं, शिक्षकों को भी परेशान होना पड़ रहा है। असमाजिक तत्वों की करतूतों ने ग्रामीणों को शर्मिंदा कर दिया है। बावजूद उनकी शरारते थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी घिनौनी हरकतों से शिक्षकों का मनोबल लगातार गिर रहा है। 

‎विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवजी प्रसाद ने बताया कि इन हरकतों से यहां के शिक्षक भी तंग आ गए हैं। कुछ लोगों के कारण विद्यालय में नामांकित सभी 850 बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा हैं। बच्चे और प्रबंधन ऐसी करतूतों को झेल रहा है जिन्हें सुनकर भी हैरानी होती है। नल, समरसिबल के तार, बिजली के तार, स्टार्टर, पंखे सहित अन्य जरूरी सामान प्रतिदिन गायब होना इस विद्यालय की दैनिक दिनचर्या हो गई है।

खिड़की के रॉड को तोड़कर सामान गायब कर दिए जाते हैं। विद्यालय में दो दर्जन से अधिक टूटे ताले पड़े हुए हैं। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कड़ी कारवाई करेंगे।