बक्सर में सड़क बनाने के लिए नहीं दी जमीन तो मुखिया ने मारी गोली

जिले के इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र के मझरियां गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित का प्राथिमक इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

बक्सर में सड़क बनाने के लिए नहीं दी जमीन तो मुखिया ने मारी गोली

केटी न्यूज/बक्सर :- जिले के इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र के मझरियां गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित का प्राथिमक इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षा गांव निवासी बिहारी शर्मा के 35 वर्षीय बेटे सुरेंद्र शर्मा जमीन के कागजातों की जांच कराने के लिए मझरियां कर्मचारी के पास आये थे। लगभग रात आठ बजे वह अपने घर लौट रहे थे। तइस बीच उपाध्यायपुर गांव के समीप पीछा कर रहे बाइक सवारों ने गोली मार दी। जिसके कारण वो मौके पर ही गिर पड़े। 

गोली लगने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। वहीं इस संबंध में सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि जख्मी का बयान लिया गया है। जख्मी के अनुसार बाइक सवार संजय ठाकुर व उनके साथ अन्य दो लोग साथ में थे। उन्हीं लोगों ने गोली मारी है। जख्मी के अनुसार उसकी जमीन से होकर सड़क बन रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी में गोली मारी गई है। इस संबंध में एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। जल्द ही सबकुछ सामने आ जाएगा।