Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
Keshav Times

ब्रह्मपुर सीआई के कार्यालय में घुस प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा गाली -गलौज व आर्म्स दिखा जान से मारने की धमकी का एफआईआर दर्ज

ब्रह्मपुर सीआई के कार्यालय में घुस प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा गाली -गलौज व आर्म्स दिखा जान से मारने की धमकी का एफआईआर दर्ज

- हाल ही में गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े थे प्रमुख प्रतिनिधि

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

हाल ही में गया शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले व ब्रह्मपुर प्रमुख प्रतिनिधि पर स्थानीय प्रखंड के सीआई ने कार्यालय में घुस गाली गलौज करने तथा हथियार दिखा जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीआई गणेश कुमार सिंह के आवेदन में मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस मामल की जांच में जुट गई है। ब्रह्मपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सीआई ने प्रमुख प्रतिनिधि दुर्गाचरण मिश्र पर कार्यालय में घुस गाली गलौज करने तथा हथियार दिखा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि दो दिन पहले ब्रह्मपुर में पंचायत समिति की बैठक आहूत की गई थी। यह मामला भी उसी दिन का है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।