बिहार पुलिस ने किया एनकाउंटर 50 हजार का ईनामी ढ़ेर थानाध्यक्ष व जवान घायल

बिहार पुलिस ने किया एनकाउंटर 50 हजार का ईनामी ढ़ेर थानाध्यक्ष व जवान घायल

- ग्रामीणों ने पुलिसवालों पर किया हमलापांच घायल

- भाजपा नेता और बेटे की हत्या का था आरोपी

केटी न्यूज / पटना /बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर आ रही हैं कि भाजपा नेता और उनके पुत्र के हत्या के आरोपी सहित दर्जनों मामले नामजद पचास हजार के ईनामी को पुलिस ने मार गिराया हैं। घटना में थानाध्यक्ष व एक एसटीफ के जवान को गोली लगी हैं। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दौड़ा -दौड़ा कर पीटा जिसमें पांच जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले कुख्यायत ईनामी विवेक कुमार उर्फ वटोहिया (28) चकमा देकर भाग निकला था। जिसके बाद से ही पुलिस दियारे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। उसी दौरान सुचना मिली की तभी एसटीफ को सुचना मिली कि वटोहिया मटिहानी थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में छूपा हैं।

जिसके बाद एसटीफ व मटिहानी पुलिस ने घेराबंदी कि तभी विकास वटोहिया को खबर लग गई। उसने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर जिसमें मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती के हाथ में गोली लगी जबकि एसटीफ जवान संतोष के पैर पैर में गोली लगी।

जिसके बाद जबाबी मुठभेड़ में विवेक कुमार उर्फ वटोहिया को ढ़ेर कर दिया। वहीं विवेक के दो साथी करबाइन, पिस्टल, व गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। घायल पुलिस कर्मियों का ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।