Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

जमीन पर कब्जे की कोशिश में खैरा पट्टी में खूनी झड़प, पांच नामजद

सिमरी थाना क्षेत्र के खैरा पट्टी गांव में जमीन की घेराबंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब आपराधिक मुकदमे में तब्दील हो गया है। आरोप है कि खरीदी गई जमीन पर कब्जे की नीयत से की जा रही घेराबंदी का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया। मामले ने पूरे गांव का माहौल गर्म कर दिया है।

जमीन पर कब्जे की कोशिश में खैरा पट्टी में खूनी झड़प, पांच नामजद

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी थाना क्षेत्र के खैरा पट्टी गांव में जमीन की घेराबंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब आपराधिक मुकदमे में तब्दील हो गया है। आरोप है कि खरीदी गई जमीन पर कब्जे की नीयत से की जा रही घेराबंदी का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया गया। मामले ने पूरे गांव का माहौल गर्म कर दिया है।जानकारी के अनुसार सिमरी दुधीपट्टी निवासी शिवबिलास राय ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में तेज नारायण पांडेय, अंकित पांडेय, विवेक पांडेय, दयानंद पांडेय और जय गोविंद पांडेय को आरोपी बनाया गया है।

जमीन पर कब्जे की कोशिश में खैरा पट्टी में खूनी झड़प, पांच नामजद

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खैरा पट्टी में चिरकूट पांडेय से विधिवत एक भूखंड की खरीदारी की थी। आरोप है कि उसी जमीन पर रात के अंधेरे में घेराबंदी की जा रही थी।सूचना मिलने पर जब शिवबिलास राय मौके पर पहुंचे तो पहले से मौजूद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शिकायत के मुताबिक, मारपीट में उनके पैर में गंभीर चोट आई और हाथ की एक अंगुली टूट गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी जेब से 20 हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन छीन ली।

जमीन पर कब्जे की कोशिश में खैरा पट्टी में खूनी झड़प, पांच नामजद

घायल को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है, हालांकि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

जमीन पर कब्जे की कोशिश में खैरा पट्टी में खूनी झड़प, पांच नामजद

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।