निमेज गांव के समीप सड़क किनारे अधमरा हाल में मिला युवक, पहचान में जूटी पुलिस

ब्रह्मपुर प्रखंड के निमेज के समीप एक अज्ञात व्यक्ति को अधमरी अवस्था में सड़क किनारे पाया गया है। घटना शुक्रवार की अहले सुबह चार बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था और उसकी स्थिति नाजुक थी। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले

निमेज गांव के समीप सड़क किनारे अधमरा हाल में मिला युवक, पहचान में जूटी पुलिस

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर 

ब्रह्मपुर प्रखंड के निमेज के समीप एक अज्ञात व्यक्ति को अधमरी अवस्था में सड़क किनारे पाया गया है। घटना शुक्रवार की अहले सुबह चार बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था और उसकी स्थिति नाजुक थी। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले, जिससे किसी दुर्घटना या हमले की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की सहायता से उसे पीएमसीएच पटना के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस उसके परिवार या परिचितों की तलाश कर रही है। इस घटना की जांच जारी है, और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति को किस हालात में चोट लगी है।

थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि व्यक्ति को अधमरा हालत में पाया गया है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि वे व्यक्ति को पहचानते हों या घटना के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। वहीं स्थानीय लोगों को मानें तो घटना जिस तरह से हुआ है। वह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। लगता है कि देर रात में युवक अपने प्रेमिका से मिलने आया होगा। उसी दौरान घरवालों ने देख लिया होगा। जिसमें युवक की चेहरे की जमकर कुटा गया है।