Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सड़क किनारे मौत का ऐसा मंजर सामने आया, जिसने एक पूरे परिवार की खुशियाँ छीन लीं। डुमरांव-विक्रमगंज मुख्य सड़क पर ठाकुरबाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 18 वर्षीय रबी कुमार उर्फ गोलू की मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

केटी न्यूज/नावानगर 

मृतक दावथ थाना के लीलवछ गांव निवासी स्व. राधेश्याम राम का पुत्र था। जो नावानगर गांव निवासी भोला राउत के यहां ननिहाल में रह रहा था। सुबह घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया।  इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां और नानी बेसुध हो चुकी हैं। ग्रामीणों की मानें तो रबी बहुत ही मिलनसार और मेहनती लड़का था।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

पर किसी को क्या पता था कि ज़िंदगी की शुरुआत से पहले ही उसका अंत हो जाएगा। बताया जाता है कि रबी उक्त स्थान पर सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए तुरंत नावानगर सीएचसी ले गई।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सफर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।