खेल-खेल में फांसी पर झूल गया किशोर, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

खेल-खेल में फांसी पर झूल गया किशोर, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

- कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुंगांव का है मामला 

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर )

गुरूवार को बच्चों के साथ पेड़ पर खेलने के दौरान एक किशोर के गले में गमछे का फंदा फंस गया था। जिस कारण किशोर की हालत गंभीर हो गई थी। हालांकि वहा मौजूद लोगों द्वारा उसके गले का फांस बन चुके गमछे को खोल उसकी जान बचा ली गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर तत्काल इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहा समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज चल रहा था। मामला कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुंगाव गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार मुंगांव के मंगल यादव का चौदह वर्षीय पुत्र रोहित कुमार घर से थोड़ी दूर एक बागीचे में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान ही वह गले में गमछे का फंदा लगा पेड़ पर झूलने लगा था। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। लोगों की नजर तत्काल उस पर पड़ने तथा उसे पेड़ से जल्दी उतार लिए जाने के कारण उसकी जान बच गई। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह खुद फंदे बनाकर झूल रहा था या उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शरारत की हैै। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं चल सकी है। खेल खेल में हुए इस घटना के बाद ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। बहरहाल निजी अस्पताल में इलाज के बाद किशोर की जान बच गई है तथा उसकी हालत तेजी से सुधर रही है।