रोहतास के करगहर में डूबने से मुरार के किशोर की मौत, मचा कोहराम

रोहतास के करगहर में डूबने से मुरार के किशोर की मौत, मचा कोहराम

- नानी के श्राद्धकर्म में गया था 12 वर्षीय किशोर, तालाब में नहाने के दौरान डूबा

केटी न्यूज/डुमरांव

मुरार थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के एक किशोर की रोहतास जिले के करगहर गांव में एक तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। मृतक मुरार के सोनू कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने नानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए अपनी मां के साथ ननिहाल गया था।

जहां शुक्रवार को वह अपने ननिहाल के साथियों के साथ नहाने के लिए तालाब में गया था, जहां नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। करगहर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुल पांच लड़के एक साथ नहाने के लिए तालाब में उतरे थे और पांचों डूबने लगे थे।

लेकिन, मौके पर मौजूद लोगों ने उनमें से चार को बचा लिया। जबकि गहरे पानी में चले जाने के कारण आदित्य की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।