अपहृत दो किशोरियों को लाने गई बासुदेवा पुलिस को गुजरात से लौटनी पडी खाली हाथ

अपहृत दो किशोरियों को लाने गई बासुदेवा पुलिस को गुजरात से लौटनी पडी खाली हाथ

केटी न्यूज़। नावानगर 

बासुदेवा ओपी के एक गांव से अपहृत दो किशोरियों को लाने गई बासुदेवा पुलिस को खाली हाथ लौटनी पड़ी है। पुलिस विगत दिनों दो किशोरियों की हुई अपहरण मामले में तकनीकी सहायता से बरामदगी करने गुजरात के बलसाड़ गई हुई थी। जहां बाल संरक्षण गृह में रह रही दोनों किशोरियों ने अपना अपहरण नहीं होने एवं वापस अपने घर लौटने से मना कर दिया।

जिसके चलते गुजरात बाल गृह के अधिकारियों ने दोनों किशोरी बहन को पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को बासुदेवा ओपीध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने दिया। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व बासुदेवा ओपी के एक गांव से शादी के नियत से दो किशोरियों के अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इस संबंध में किशोरी की मां ने धनसोई थाना के एक युवक पर शादी की नियत से अपहरण करने का प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जिसके बाद ओपी पुलिस  किशोरियों की बरामदगी को लेकर करवाई शुरू कर दी थी। ओपीध्यक्ष ने बताया कि खोजबीन के दौरान तकनीकी सहायता से पता चला कि दोनों बहनें गुजरात के बलसाड़ में रह रही हैं। जिनकी निशानदेही के बाद बलसाड पुलिस से संपर्क किया गया। बलसाड़ पुलिस से किशोरियों ने अपहरण नहीं किए जाने की बात बताई गई।

जिसके बाद ओपी पुलिस किशोरियों को लाने के लिए बलसाड़ निकल चुकी थी। पर वहां जाने पर दोनों बहनों द्वारा अपने माता पिता के पास नहीं जाने से इंकार करने लगी। जिसपर  बाल संरक्षण के अधिकारियों ने उन्हें पुलिस को सौंपने से मना कर दिया। बताया जाता है, कि पूर्व में दोनों बहने अपनी मां के साथ बलसाड़ में रह चुकी हैं।