Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

नो एंट्री में घुसे बालू लदें 11 ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, छह मिले ओवर लोड

नो एंट्री में घुसे बालू लदें 11 ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, छह मिले ओवर लोड

- जुर्माने के लिए डीटीओ को भेजा गया जब्ती सूची, पुलिस की कार्रवाई से ट्रक चालकों में मचा हड़कंप

केटी न्यूज/डुमरांव 

नो एंट्री में घुसे बालू लदें 11 ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, छह मिले ओवर लोड

स्थानीय शहर के मुख्य सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 120 पर सुबह आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुमंडल प्रशासन ने नो एंट्री का नियम लगाया है। नियम तोड़ नो एंट्री में घुसे 11 ट्रकों को पुलिस ने धर दबोचा। ट्रकों की पड़ताल के दौरान छह ट्रक ओवरलोड भी पाए गए। जिन पर जुर्माने के लिए डीटीओ को सूची सौंपी गई है।

नो एंट्री में घुसे बालू लदें 11 ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, छह मिले ओवर लोड

वही, सभी 11 ट्रकों पर नो एंट्री के तहत भी जुर्माना लगाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू ढुलाई करने वाले ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। सोमवार की देर शाम जैसे ही 11 ट्रकों का काफिला सड़क के रास्ते थाने के मुख्य गेट पर पहुंचा उधर से आ रही पुलिस की टीम को देख अपने-अपने ट्रकों को खड़ा कर चालक फरार हो गये।

नो एंट्री में घुसे बालू लदें 11 ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, छह मिले ओवर लोड

सड़को पर खड़े ट्रकों के कारण जाम का नजारा बन गया। इस दौरान डुमरांव के मुख्य पथ पर घंटो जाम लगा रहा। लग्न और ट्रकों के आवाजाही से लग रहे जाम से पुलिस भी हलकान हुई। काफी मशक्कत के बाद वाहन चालकों ने जाम से निजात पाया। बताया जाता है कि एनएच 120 सड़क से उत्तर प्रदेश की सीमा में जाने के लिए बालू लदें ट्रकों का काफिला पूरी रात गुजरता है।

नो एंट्री में घुसे बालू लदें 11 ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, छह मिले ओवर लोड

पिछले दिनों जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ छापेमारी किया था, जिसमें 50 से अधिक ट्रकों में खामियां पायी गयी, जिसको लेकर जुर्माना लगाया गया था। अपर थानाध्यक्ष संजीत शर्मा ने बताया कि ट्रक जब्ती मामले में वरीय अधिकारियों के साथ डीटीओ को सूचना दी गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।