वर्दी पर लगा अवैध पैसा वसूली का दाग, डीएसपी ने शुरू की पड़ताल

बक्सर नगर थाना के पुलिस की गश्ती टीम पर पशु वाहन से अवैध पैसा वसूली का वीडियो प्रसारित हुआ है। नगर थाना पुलिस की गश्ती टीम का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वर्दी पर लगा अवैध पैसा वसूली का दाग, डीएसपी ने शुरू की पड़ताल
Crime

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर नगर थाना के पुलिस की गश्ती टीम पर पशु वाहन से अवैध पैसा वसूली का वीडियो प्रसारित हुआ है। नगर थाना पुलिस की गश्ती टीम का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके बाद बक्सर पुलिस की पब्लिक में भद्द पिटने लगी। चर्चा यह भी की क्या बक्सर पुलिस को डर के साथ शर्म भी खत्म हो चुकी है। मामला संज्ञान में आने के बाद वायरल वीडियो के सत्यता की जांच की जिम्मेदारी एसपी शुभम आर्य ने सदर डीएसपी धीरज कुमार को देकर तत्काल प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा है। डीएसपी ने तत्काल एसपी के निर्देश का पालन करते हुए जांच पूरी की। प्रतिवेदन समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर थाना पुलिस के गश्ती टीम ने पशु वाहन से अवैध राशि की वसूली की है। यह वायरल वीडियो सही है।

डीएसपी ने मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर एसपी शुभम आर्य को सौंप दिया है। बताया जाता है कि नगर थाना की सब इंस्पेक्टर जूही शुक्रवार की शाम क्षेत्र में गश्ती करने निकली थी। इस दौरान पशु वाहन से बीच सड़क पर ही अवैध वसूली करा रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद बक्सर पुलिस की किरकिरी शुरू हो गई।