Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

न्यू बिहार पब्लिक स्कूल में 17 मार्च को आयोजित होगा वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी व फन फेयर

डुमरांव के न्यू बिहार पब्लिक स्कूल परिसर में आगामी 17 मार्च को वार्षिक दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं फन फेयर का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में आमंत्रण पत्र जारी कर अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से विद्यालय परिसर में शुरू होगा।

न्यू बिहार पब्लिक स्कूल में 17 मार्च को आयोजित होगा वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी व फन फेयर

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के न्यू बिहार पब्लिक स्कूल परिसर में आगामी 17 मार्च को वार्षिक दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं फन फेयर का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में आमंत्रण पत्र जारी कर अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से विद्यालय परिसर में शुरू होगा।विद्यालय के निदेशक नागेन्द्रनाथ दूबे ने बताया कि यह आयोजन विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर छात्र-छात्राएं विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल, शैक्षणिक गतिविधियां और मनोरंजक प्रस्तुतियां पेश करेंगे।

न्यू बिहार पब्लिक स्कूल में 17 मार्च को आयोजित होगा वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी व फन फेयर

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की वैज्ञानिक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही अभिभावकों को भी अपने बच्चों की प्रतिभा को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज परिवार के विजय मान सिंह के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार तथा नगर परिषद के कार्यकारी सभापति विकास ठाकुर शामिल होंगे। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि अतिथियों की मौजूदगी बच्चों का उत्साहवर्धन करेगी।

न्यू बिहार पब्लिक स्कूल में 17 मार्च को आयोजित होगा वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी व फन फेयर

विद्यालय के निदेशक की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि अभिभावकों की उपस्थिति बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह दिन सभी के लिए यादगार साबित होगा। आमंत्रण पत्र में अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाने की अपील की गई है।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि वार्षिक दिवस समारोह को आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। विज्ञान प्रदर्शनी के साथ फन फेयर का भी आयोजन होगा, जिससे कार्यक्रम शैक्षणिक होने के साथ-साथ मनोरंजक भी बनेगा। आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में अभी से उत्साह देखा जा रहा है।

न्यू बिहार पब्लिक स्कूल में 17 मार्च को आयोजित होगा वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी व फन फेयर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।