Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

एनएच 922 पर दलसागर टोल प्लाजा के pas एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने एन एच 922 को जाम कर दिया।

टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

केटी न्यूज/ बक्सर

एनएच 922 पर दलसागर टोल प्लाजा के pas एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने एन एच 922 को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सदर अंचल के सीओ तथा औद्योगिक थानाध्यक्ष सदल बल मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत करा जाम हटवाया।

मृतक की पहचान नया भोजपुर अंतर्गत चंदा गांव निवासी सुमंत यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वह दलसागर की तरफ से अपने गांव साइकिल से आ रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा के समीप एक तेज रास्ता ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद से अफरा तफरी मच गई थी। स्थानीय निवासियों के सहयोग से दुर्घटना को अंजाम देने व

वाले ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया है। ग्रामीण ट्रक चालक को कड़ी सजा देने के साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

इस दौरान एन एच 922 पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कटारे लग गई थी। जाम में फंसे लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ा। वहीं सड़क जाम कर रहे ग्रामीण इस मामले में टोल प्लाजा कर्मियों को भी दोषी मान रहे थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।