Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

दिल्ली की बदली आबो हवा,वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में हुई दर्ज

सोमवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की मोटी परत छाई रही।दीवाली आने के बाद दो समस्या जोर पकड़ लेती है।

दिल्ली की बदली आबो हवा,वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में हुई दर्ज
Pollution

केटी न्यूज़/दिल्ली

सोमवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की मोटी परत छाई रही।दीवाली आने के बाद दो समस्या जोर पकड़ लेती है।एक प्रदूषण और दूसरा ठंड।ठंड की शुरुआत होते ही देश की राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रहे प्रदूषण से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार बढ़ रहा है। 

दिल्ली की बदली आबो हवा,वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में हुई दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  के मुताबिक, दिल्ली में सुबह 9:00 बजे कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 349 दर्ज किया गया। दिल्ली के 39 में से कम से कम दो मौसम केंद्रों, बवाना और जहांगीरपुरी ने वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में 401 और 412 दर्ज किया।

दिल्ली की बदली आबो हवा,वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में हुई दर्ज

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने  शहर के आनंद विहार इलाके में प्रायोगिक तौर पर ड्रोन से पानी का छिड़काव किया। आनंद विहार शहर के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में से एक है। इस दौरान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक शहर के औसत स्तर से अधिक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में 200 से अधिक 'एंटी-स्मॉग गन' तैनात हैं, जिनसे हवा की धूल को कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि यदि परीक्षण सफल रहा तो दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और अधिक ड्रोन खरीदने पर विचार कर सकती है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।